कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: कन्नौज। जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रोटरी क्लब और अपर्णा हेल्थ केयर फाउंडेशन की ओर से 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसमें कृत्रिम अंग वितरण, नेत्र ऑपरेशन और विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ कई तरह के ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। रोटरी क्लब शौर्य के चार्टर्ड प्रेसिडेंट अमिताभ गुप्ता और रोटरी क्लब कन्नौज के अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि शिविर में हाथ-पैर से दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। पोलियो प्रभावित लोगों के लिए कैलिपर्स, जरूरतमंदों को बैसाखी और व्हीलचेयर भी वितरित की जाएगी। नेत्र जांच के बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए उपयुक्त मरीजों को बस से कानपुर स्थित शंकरा हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Agra News: सर्वोत्तम अस्पताल में 25 क...