Kannauj News: 25 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: कन्नौज। जरूरतमंदों को निःशुल्क इलाज और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए रोटरी क्लब और अपर्णा हेल्थ केयर फाउंडेशन 25 अक्टूबर को मेगा चिकित्सा शिविर लगाएंगे। तिर्वा क्रॉसिंग स्थित मेरठ कोल्ड स्टोरेज, सरायमीरा में सुबह 11 बजे से लगने वाले शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, बैसाखी और व्हीलचेयर वितरित की जाएंगी। मोतियाबिंद के मरीजों का शंकरा हॉस्पिटल कानपुर में मुफ्त ऑपरेशन होगा। साथ ही हर्निया, पथरी, अपेंडिक्स समेत सात प्रकार की बीमारियों के ऑपरेशन और विभिन्न रोगों की जांच निःशुल्क होगी। मरीज आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.