Kannauj News: 23 साल पुराने रास्ते पर खड़ंजा निर्माण को लेकर बवाल, तीन लोग हिरासत में
कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की प्रेमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम भूलभूलियापुर मौजा भरौली सिरखनेपुर में 23 वर्ष पुराने मार्ग पर खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। शनिवार को राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2003 में गांव की पानी की टंकी तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तत्कालीन प्रधान रामअवतार यादव ने यह मार्ग उपलब्ध कराया था। तब से ग्रामीण इसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पूर्व में चार बार मनरेगा के तहत कार्य भी कराया जा चुका है। हाल ही में जिला पंचायत की ओर से यहां खड़ंजा निर्माण का कार्य शुरू कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.