कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: ​कन्नौजl किसानों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आगामी 21 अक्टूबर को जिलास्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री करेंगे। ​मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, विद्युत, सिंचाई, सहकारिता, लीड बैंक और नेडा सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।बैठक में किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत...