कन्नौज, नवम्बर 15 -- Kannauj News: समाजवादी पार्टी के करहल विधायक एवं मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में नाराजगी है। किसान खाद और फसलों के उचित दाम के लिए परेशान हैं, वहीं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्रों की परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को समर्थन देकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। रविवार को इंदरगढ़ और सौरिख क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे तेज प्रताप यादव का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।नादेमऊ कस्बे में राठौर समाज की ओर से आयोजित पीडीए स्वजन मिलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने...