Kannauj News: 20 वर्षों से अधूरा पड़ा परिक्रमा मार्ग, ग्रामीणों का प्रदर्शन
कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। विकासखंड तालग्राम क्षेत्र की ग्राम पंचायत रनवा के मजरा भोजपुर में परिक्रमा मार्ग का निर्माण करीब 20 वर्षों से अधूरा पड़ा है। मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द मार्ग का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों का कहना है कि गांव का अधिकांश पानी इसी मार्ग से होकर निकलता है। मार्ग का निर्माण पूरा कराने के साथ दोनों ओर नालियों का निर्माण करा दिया जाए तो जलनिकासी की समस्या से भी निजात मिल सकती है। बारिश के दौरान मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की करीब 80 प्रतिशत खेती से जुड़ा आवाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.