कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के 50 शैय्या मैटरनिटी विंग महिला अस्पताल में गर्भवतियों के लिए आपरेशन की सुविधा हो जाने से अब उन्हें राहत मिलने लगी। 22 जून से से इस सुविधा की शुरूआत हुई थी। अब तक तीन सफल आपरेशन हो चुके हैं। आखिरकार क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब आपरेशन के लिए प्राइवेट अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शहर के 50 शैय्या मैटरनिटी विंग महिला अस्पताल में आपरेशन की बेहतर सुविधा शुरू होने से अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। 22 जून से महिला अस्पताल में आपरेशन सुविधा की शुरूआत हुई थी। 18 दिन में अस्पताल में तीन आपरेशन हुए हैं, जो सफल रहे है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज के बाद भी कायम रहा महिला अस्पताल पर भरोसा श शुक्रवार को भी क्षेत्र के मेरापुर गांव के संजीव की पत्नी शालिनी का सफलतापूर्वक आपरेशन हुआ। इस द...