Kannauj News: 1600 मीटर रेस में मोहित ने लगाई सबसे तेज दौड़
कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कसावा में बुधवार को एथलीट सचिन यादव के संयोजन में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलोवा के राष्ट्रीय सचिव रोविन यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 200 मीटर दौड़ में समीर ने प्रथम, तिसाल ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में साहिल प्रथम, सौरभ द्वितीय और तिसाल तृतीय रहे, जबकि 1600 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, साहिल द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को रोविन यादव ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.