कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा 16 पैकेट मूंगफली ई-रिक्शा पर लाद कर बिक्री के लिए निगम मंडी ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक दुकान के सामने ई रिक्शा रुकवाया, और उसे उतरकर कुछ सामान लेने चले गए। जब तक वह सामान लेकर वापस लौटते, तब तक ई रिक्शा चालक मौके से मय मूंगफली लदी ई रिक्शा सहित गायब था। यह नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...