Kannauj News: 149.53 मिमी बारिश में इत्रनगरी बेहाल, शहर पानी-पानी तो गांवों में ढहे कच्चे घर
कन्नौज, सितम्बर 26 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। दो दिन की लगातार बारिश ने इत्रनगरी में शहर से गांव तक व्यवस्थाओं की परीक्षा ले ली। शुक्रवार से शनिवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश में जिले में औसतन 149.53 मिलीमीटर पानी बरस चुका था जबकि शाम तक बारिश जारी रही। तिर्वा तहसील में सबसे ज्यादा 204 मिमी, छिबरामऊ में 140.4 मिमी और सदर में 104.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश का असर सबसे ज्यादा जलनिकासी, कच्चे मकानों, पशुधन, बिजली आपूर्ति और खेती पर दिखाई दिया। शहर में पाटा नाला, टम्मी नाला, अड़ंगापुर नाला, चिंतामणि नाला और मंडी समिति नाले समेत करीब 20 छोटे-बड़े नालों में पानी का दबाव बढ़ गया। सरायमीरा बस स्टैंड, विकास भवन, कलेक्ट्रेट रोड और मानपुर रोड समेत कई स्थानों पर सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। कई जगह सड़क और नाले के बीच का अंतर तक दिखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.