कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 09 से 17 अगस्त तक जिले में रोजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को शिविर कार्यालय सभागार में अभियान और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 12 अगस्त तक हर ग्राम पंचायत में तिरंगा वितरण का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में झंडा वितरण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव से फीडबैक लेने को कहा, ताकि अभियान में किसी स्तर पर कमी न रह जाए। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान उन्हो...