Kannauj News: 10 दिन से अंधेरे में कुडरा गांव, बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र की मिघौली ग्राम पंचायत के मजरा कुडरा गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने और स्थायी समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगी 10 केवी की विद्युत डीपी खराब होने के कारण पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। पेयजल संकट के साथ बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली अव्यवस्था से लोग रतजगा को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे लोगों में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.