Kannauj News: 10 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें
कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए 10 जुलाई शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर कन्नौज में महिला जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित होगी, जहां जिले की पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रख सकेंगी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, महिला उत्पीड़न तथा महिलाओं से जुड़े अन्य मामलों की सुनवाई की जाएगी। संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे। प्रशासन ने जिले की सभी पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों से संबंधित आवश्यक अभिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.