Kannauj News: 10 किलो गांजे के साथ तस्करी गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार
कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: गुरसहायगंज।नशे के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गुरसहायगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त व सघन चेकिंग के दौरान 10 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजे के साथ तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद माल को जब्त कर तीनों को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम मलिकपुर-तेराजाकेट रोड पर नियमित गश्त और वाहन चेकिंग में मुस्तैद थी। इसी दौरान मुखबिर से ईदगाह के समीप संदिग्ध युवकों के होने की सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरियों और एक पिठ्ठू बैग से 10 किलो से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.