Kannauj News: 1.70 करोड़ के बकाये में 55 लाख पर बनी सहमति
कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। ब्लॉक सौरिख के खडिऩी स्थित सभागार में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऋण समझौता शिविर में बकायेदारों को बड़ी राहत मिली। शिविर में कुल 1 करोड़ 70 लाख रुपये के बकाया ऋण के सापेक्ष 82 बकायेदारों के साथ करीब 55 लाख रुपये में समझौता कर लिया गया। इस पहल से जहां बकायेदारों को राहत मिली, वहीं बैंक की वसूली प्रक्रिया को भी गति मिली। शिविर में जोनल एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों ने भाग लिया। कुल 107 बकायेदारों को नोटिस जारी कर शिविर में बुलाया गया था, जिनमें से अधिकांश ने मौके पर पहुंचकर समझौते की प्रक्रिया पूरी कराई। बैंक अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के शिविरों से पुराने बकाया खातों का निस्तारण तेजी से संभव हो रहा है। उप आंचलिक प्रबंधक (वसूली) आशीष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.