कन्नौज, जुलाई 27 -- Kannauj News: ​तिर्वा, संवाददाता। देश सेवा का जुनून दिल में लिए रोजाना की तरह सोमवार सुबह तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर दौड़ लगा रहे 21 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित मिनी ट्रक (डीसीएम) ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने करीब पांच घंटे तक इंदरगढ़ तिर्वा मार्ग पर जाम लगा दिया l अफसरों ने काफ़ी प्रयास के बाद जाम खुलवाया l क्षेत्र के परसोहा ​गांव निवासी सत्यम राजपूत 21 वर्ष पुत्र महिपाल सेना की तैयारी कर रहा था l सोमवार तड़के वह दौड़ लगाने के लिए तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर गया था l दौड़ लगाने के दौरान वह बछज्जापुर गांव के पास ही पहुंचा था कि बेकाबू मिनी ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी l जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई l हादसे के बाद आरोपी चालक ने...