Kannauj News: हैरो से गिरकर किसान का हाथ कटा
कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सरदामई गांव में हैरों से गिरकर एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपना खेत जुतवा रहा था और ट्रैक्टर में लगे हैरो पर बैठा हुआ था। तभी अचानक पैर फिसल गया और वह हैरो की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। विशुनगढ़ क्षेत्र के सरदामई गांव निवासी किसान प्रताप सिंह यादव (60) पुत्र छत्तेलाल रविवार सुबह खेत में काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह अपने खेत की जुताई कराने के लिए हैरो (कृषि यंत्र) लेकर खेत पर गए थे। काम के दौरान वह हैरो पर बैठे हुए थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगडऩे से उनका हाथ हैरो में लगी धारदार ब्लेड की चपेट में आ गया। इससे उनका हाथ गंभीर रूप से कट गया और वह लहूलुहान होकर खेत में गिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.