Kannauj News: हैरो चलाने के विवाद में युवती से मारपीट, गला दबाने का आरोप
कन्नौज, जुलाई 28 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। ऊमरपुर गांव में घर के सामने ट्रैक्टर-हैरो चलाकर जमीन जोतने का विरोध करने पर एक युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी छेदालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव का एक युवक ट्रैक्टर-हैरो से उनके घर के सामने जमीन जोत रहा था। उस समय उनकी बेटी शशिप्रभा घर पर मौजूद थी। उसने घर के सामने जोताई करने का विरोध किया तो आरोपित आगबबूला हो गया। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ डंडों से मारपीट की और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.