Kannauj News: हेल्प बाई गाड टीम के सहयोग से दृष्टिबाधित बहनों के पीले हुए हांथ
कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: गुगरापुर। विकास खंड गुगरापुर के बारामऊ सराय गांव के हरिजनपुरवा में आर्थिक तंगी के कारण रुकी दो दृष्टिबाधित बहनों का विवाह गुरुवार को हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर परिवार की जानकारी सामने आने के बाद हेल्प बाई गाड टीम और टीआरएफ के सहयोग से विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं। हरिजनपुरवा निवासी स्वर्गीय रामप्रसाद दोहरे का वर्ष 2021 में निधन हो गया था। परिवार में सात बेटियां और एक बेटा हैं। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां रामकली देवी और बेटे राजीव दोहरे पर आ गई। राजीव ने बताया कि दो बहनों का विवाह पिता के जीवनकाल में हो गया था, जबकि तीन बहनों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से कराई गई। आर्थिक तंगी के कारण 20 वर्षीय मानदेवी और 19 वर्षीय खुशिमता का विवाह नहीं हो पा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.