Kannauj News: हेलमेट नहीं लगाने वाले चालकों को दी चेतावनी
कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के आदेश पर टीएसआई अरशद ने नगर के पूर्वी बाईपास, तालग्राम चौराहा, पश्चिमी बाईपास समेत विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से स्वयं नियमों की जानकारी रखने और दूसरों को भी नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों को रोककर भविष्य में हेलमेट लगाने की चेतावनी दी गई। टीएसआई ने मोटरसाइकिलों पर 'पहले हेलमेट, बाद में चाबी' के पंपलेट भी चिपकाए। ई-रिक्शा और टेंपो चालकों को महिला यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार न करने की हिदायत दी गई। चेतावनी दी कि महिला सवारी को छूकर या पकडक़र वाहन में बैठाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बरसात को देखते हुए रोडवेज बसों के वाइप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.