Kannauj News: हुनरमंद टीम ने बच्चों को सिखाईं कलाकृतियां
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। लर्निंग बाय डूइंग, यानी करके सीखने की पहल के तहत शनिवार को हुनरमंद टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छिबरामऊ में छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों ने सोलर से चलने वाली गाड़ी बनाना, गणितीय आकृतियां, कढ़ाई और मिशन शक्ति से संबंधित पोस्टर बनाना सीखा। हुनरमंद टीम का नेतृत्व कर रहीं प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की प्रधानाध्यापिका पूजा पाण्डेय ने बच्चों को मंटू के परिवार के माध्यम से गणित की आकृतियों जैसे आयत, गोला और कोण आदि की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति के तहत गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया और जागरूकता संबंधी पोस्टर बनवाए। टीम के सदस्य सुवेश कुमार ने बच्चों को सोलर से चलने वाली गाड़ी बनाना सिखाया, जबकि रश्मि राजपूत ने कढ़ाई का प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.