कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बाबा हरिपुरी इंटर कॉलेज कसावा में सोमवार से चल रही दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के दर्जनभर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में हीरालाल इंटर कॉलेज छिबरामऊ की हिमांशी और देवांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में भारतीय शिक्षा सदन सिकंदरपुर के कृष तथा बालिका वर्ग में स्वामी एकरसानंद इंटर कॉलेज तेराजकेट की प्रार्थना चैंपियन रहीं। यह भी पढ़ें- Nawada News: खेल प्रतियोगिता प्रतिभाओं को आगे...