Kannauj News: हीरालाल इंटर कॉलेज में 200 पौधों का रोपण
कन्नौज, जुलाई 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ। वृक्षारोपण महाअभियान के तहत हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व प्रबंधक आलोक गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा लगाकर किया। प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में आम, जामुन, शीशम, कासिया, पाकड़, नींबू और अमरूद सहित 200 पौधे लगाए गए। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण व नियमित सिंचाई का संकल्प लिया। अभियान को सफल बनाने में एनसीसी मेजर संदीप कुमार माधव, स्काउट मास्टर सत्यपाल सिंह, व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा, समस्त स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.