Kannauj News: हादसे में साइकिल सवार वृद्ध घायल, रेफर
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के अरुहो गांव निवासी सुभाष चंद्र (65) पुत्र मातादीन सोमवार सुबह साइकिल से बाजार करने सौरिख जा रहे थे। जैसे ही छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.