Kannauj News: हादसे में बुझ गए घर के कुल दीपक, दो बेटों की मौत से मातम
कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: जलालाबाद। एक दर्दनाक हादसे ने तेरारगी ग्राम पंचायत के मजरा मुसरि गांव निवासी जितेंद्र के परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। हादसे में उनके दोनों बेटों की मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। जितेंद्र अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें बड़ा अफसर बनाना चाहते थे। इसी सपने को साकार करने के लिए वह करीब छह माह पहले परिवार के साथ कन्नौज में रहने लगे थे, ताकि बच्चों की पढ़ाई बेहतर ढंग से हो सके। उनके तीन बच्चे थे, जिनमें बड़ा बेटा शोभित (18 वर्ष), छोटा बेटा सुमित (15 वर्ष) और सबसे छोटी बेटी काजल (12 वर्ष) है। हादसे में दोनों बेटों की मौत हो गई, जबकि बेटी काजल अब प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.