कन्नौज, नवम्बर 10 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। फर्रुखाबाद के कायमगंज में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के संथरा गांव निवासी 18 वर्षीय पुनीत शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...