कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: ​ठठिया । थाना क्षेत्र के ग्राम पल्टेपुर्वा में शुक्रवार सुबह एक युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ​ग्राम पल्टेपुर्वा निवासी छोटेलाल का 27 वर्षीय पुत्र नीलू दो बेटियों का पिता था और उसकी शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दो महीने पहले नीलू का हाथ टूट गया था। हाथ ठीक न होने के कारण वह कोई काम-काज नहीं कर पा रहा था, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी से गुजर रहा था। ​शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे नीलू घर से निकला और गांव के बाहर बंबा के पास स्थित एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह उधर से गुजरे ग्रामीणों ने जब शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुक...