कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: कन्नौज। प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को तकनीक आधारित, त्वरित और प्रभावी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की मौजूदगी में अधिकारियों ने देखा। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह सतर्क रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक मुख्यालय में 24x7 संचालित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर और आधुनिक कमांड, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- वीडियो बनाने की बजाय मदद करें; मगरमच्छ के हमले में बच्चे की ...