Kannauj News: हसेरन के पशु डॉक्टर की बीमारी के चलते मौत
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: हसेरन, संवाददाता। हसेरन विकास खण्ड के हसेरन पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्सक की मौत हो गई। हसेरन विकास खण्ड के परिसर में पशु चिकित्सक के रूप में डाॅ. संजीव कुमार की नियुक्ति की गई थी। बताया जा रहा था कि वह काफी दिनो से बीमार चल रहे थे। रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई। जिससे उनका उपचार कानपुर के निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था। सोमवार की देर रात शाम उनकी मौत हो गई। उनके निधन से विभाग सहित परिवार में दुख का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.