कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बे की सब्जी मंडी में रविवार शाम श्रीरामलीला नाटक कमेटी पुरातन की ओर से 71वें रात्रिकालीन विशाल रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हवन-पूजन और फीता काटकर किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शुरू हुए रामलीला महोत्सव से माहौल भक्तिमय हो गया। पहले दिन मंच पर गणेश पूजन, नारद मोह और राम जन्म की लीलाओं का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विजय सिंह विद्रोही और चेयरमैन राहुल गुप्ता ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इसके बाद फीता काटकर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया। बाहर से आए कलाकारों ने आकर्षक अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है रामलीला -आर प...