Kannauj News: हल्की बारिश में डूबी सड़कें, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा कस्बे में मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने ही नगर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। सदर बाजार की गलियों और मुख्य सड़कों पर बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया और पैदल चलने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हल्की बारिश में ही यह हाल है, तो तेज बारिश होने पर स्थिति और भी भयावह हो सकती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहता है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।व्यापारियों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.