Kannauj News: हर बूथ पर 10 पौधे लगाएगी भाजपा, संरक्षण की जिम्मेदारी होगी तय
कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिले के प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधे लगाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने केवल पौधरोपण तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल के लिए भी व्यापक कार्ययोजना तैयार की है, ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर भविष्य में वृक्ष बन सकें। अभियान की तैयारियों के क्रम में शनिवार को विधानसभा कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से संगठन की डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर चर्चा हुई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.