Kannauj News: हंगामे के बाद स्कूल में लौटी पढ़ाई, 435 में 261 विद्यार्थी पहुंचे
कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: कन्नौज l 20 अगस्त के हंगामे के बाद शनिवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में पढ़ाई पटरी पर लौट आई। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की मौजूदगी में प्रार्थना सभा कराई गई और इसके बाद कक्षाओं में शिक्षण कार्य शुरू हुआ। विद्यालय में 435 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 261 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इनमें 137 छात्र और 124 छात्राएं शामिल हैं। बीईओ ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था देखी। हंगामे के दौरान आरोपों में घिरे शिक्षक राकेंद्र सक्सेना शनिवार को अवकाश पर रहे। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.