Kannauj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विशुनगढ़ रोड महमूदपुर खास गांव के पास गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सौ सैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कस्बा विशुनगढ़ के मोहल्ला जुलाहपुरी निवासी निखिल शर्मा (20) पुत्र राकेश शर्मा सुबह कपड़े खरीदने के लिए छिबरामऊ गया था। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। महमूदपुर खास गांव के पास श्रीनाथ कोल्ड स्टोर के सामने पीछे से आए किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता राकेश शर्मा भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.