कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। लखनऊ में रह रहे क्षेत्र के नगला धनी गांव के एक युवक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी से भेजी गई टीम ने वहां संबंधित युवक के परिजनों के अलावा गांव के अन्य लोगों की भी जांच की। हालांकि वह युवक चार महीने पहले गांव आया था। ऐसी स्थिति में वह फिलहाल यहां किसी के संपर्क में नहीं रहा। जिससे गांव में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। हालांकि इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। संबंधित गांव के साथ अन्य लोगों से भी बीमारियों से बचाव और सतर्कता रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नौ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, चार डिस्चार्जस्वास्थ्य महकमे की कार्रवाई नगला धनी गां...