Kannauj News: स्वतंत्रता सेनानी रामशरण लाल के नाम पर पार्क व सड़क बनाने की मांग
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामशरण लाल मिश्र के नाम पर नगर में स्मारक पार्क एवं सडक़ बनवाने की मांग को लेकर उनके आश्रित राजेश कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि उनके नाना स्व.रामशरण लाल मिश्र पुत्र स्व.जमुनाप्रसाद मिश्र, निवासी मोहल्ला आजाद नगर, कस्बा सिकंदरपुर के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 1942 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई आंदोलनों एवं सत्याग्रहों में भाग लिया था और उनका नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अभिलेखों में दर्ज है। पत्र में कहा गया है कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवं संघर्ष को देखते हुए सिकंदरपुर नगर में उनके नाम पर स्मारक पार्क तथा उनके निवास स्थान तक जाने वाली सडक़ का नाम स्व.रामशरण लाल मिश्र मार्ग रखा जाना आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.