कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत छिबरामऊ ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए बूथ संख्या 231 और 232 पर फर्जी मतदान कराए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ को ज्ञापन भेजकर शिकायत की है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय पर स्नातक निर्वाचन के लिए दो बूथ बनाए गए थे। यहां तैनात सपा के बूथ एजेंटों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कन्नौज सांसद अखिलेश यादव को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि दोनों बूथों पर भाजपा द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: एमएलसी चुनाव में झड़पें, स्नातक में 54 और शिक्षक में 75 फीसदी मतदान आरोप है कि मतदाताओं को भाजपा के चुनाव चिह्न वाली पर्चियां देकर फ...