Kannauj News: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल बाइक सवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर पाल चौराहे के आगे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल बाइक सवार ने वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेरारागी गांव निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को सुबह वह अपने भतीजे चंदन पांडेय के साथ बाइक से मानीमऊ जा रहे थे। आरोप है कि पाल चौराहे से आगे होटल के पास गलत दिशा में आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।सुनील के मुताबिक, स्कॉर्पियो को गुड्डू मिश्रा उर्फ सर्वेश मिश्रा चला रहा था। आरोप है कि चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मारी। हादसे में सुनील और उनके भतीजे चंदन को गंभीर चोटें आईं है। पीड़ित ने स्कार्पिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.