Kannauj News: स्कूल में दूसरी बार हुई लाखों की चोरी
कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के किशई जगदीशपुर गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल को एक बार फिर से चोरों ने निशाना बनाया। स्कूल में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के शैक्षणिक उपकरण पार कर दिए। स्कूल में चोरी की यह दूसरी घटना है। किशई जगदीशपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल विद्यालय में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर स्कूल के पांचों कमरों के ताले तोड़ दिए। प्रधानाचार्य महेश सिंह ने बताया कि चोर स्कूल के कमरों में रखे स्मार्ट टीवी, डिजिटल पढ़ाई के उपकरण व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर जाते समय चोरी के सबूत भी मिटा गए। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और पूरी बायरिंग भी उखाडक़र अपने साथ ले गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में चोरी की यह लगातार दूसरी वारदात है। स्कूल में हुई चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.