Kannauj News: स्कूल को निकली छात्रा नहीं लौटी घर,अपहरण की आशंका
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र से कक्षा छह की छात्रा संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक उसकी बेटी मकरंदनगर स्थित कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। 7 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल लेकर घर से स्कूल के लिए निकली थी। छात्रा स्कूल नहीं पहुंची। उसकी साइकिल गोवर्धनी तिराहे पर स्थित दुर्गा कोल्ड के गेट के पास खड़ी मिली। बताया गया कि डोली वहां अन्य लड़कियों के साथ खड़ी थी और बाद में ऑटो से स्कूल जाती दिखी थी।परिजनों के मुताबिक 7 सितंबर से 8 सितंबर तक छात्रा घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परेशान पिता ने जलालपुर पनवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.