Kannauj News: स्कूल के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उधन्नापुर के चोरों ने रात में किसी समय ताले तोडक़र लाखों रूपये कीमत का सामान पार कर दिया। घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक अरूणेश चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह स्कूल पहुंचे, तो देखा विद्यालय के मेन गेट के साथ रसोईघर, स्टोर रूम व अन्य कमरों के दरवाजे की कुंडी व ताले टूटे पड़े हैं। चोर एमडीएम का राशन, एमडीएम बनाने के सभी बर्तन, बच्चों के खाने के बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा, विद्यालय के अभिलेख व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने विद्यालय में हुई चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.