कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ठठिया रोड, खैरनगर रोड, इंदरगढ़ तिराहा और गांधी चौराहे पर वाहनों की जांच की गई। यातायात उपनिरीक्षक अरशद अली ने स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, गैस किट और सीट बेल्ट की जांच की। साथ ही चालकों और परिचालकों से अग्निशमन यंत्रों के संचालन की जानकारी ली गई।स्कूली वाहन चालकों को अग्निशमन यंत्र समय से रिफिल कराने और वाहनों में पर्याप्त प्राथमिक उपचार सामग्री रखन...