कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में ऊर्जा संरक्षण और बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम ऊठाते हुए सोलर पैनल प्लांट का शुभारंभ कर दिया गया। अस्पताल की छत पर लगाए गए सोनल पैनलों से अब अस्पताल को स्वच्छ एवं सस्ती बिजली उपलब्ध हो सकेगी। इससे अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सोलर प्लांट शुरू होने से बिजली खर्च में कमी आएगी और बची हुई ऊर्जा का उपयोग अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कृषि कार्य के लिए प्रत्येक सप्ताह 120 ट्रांसफार्मर लगाएं - प्लांट का शुभारंभ करते हुए सीएमएस डॉ.सुनील कुमार सिंह ने ...