कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। भोजपुर निगोह गांव में सो रही महिला के कान से झुमकी छीनने की घटना का विशुनगढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। भोजपुर निगोह निवासी अमर सिंह ने 24 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी, कि रात में उनकी पुत्री रागिनी के सोते समय चोर उसके कान से झुमकी छीन ले गए। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष विशुनगढ़ शशिकान्त कनौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मटेहना श्मशान घाट से पहले मिघौली रोड स्थित झाडिय़ों के पास से हिमांशू उर्फ मातीया निवासी जमामर्दपुर और...