Kannauj News: सोते रहे परिजन नकदी और जरूरी कागजात ले उड़े चोर
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के भुलभुलियापुर गांव में देर रात चोर छत के रास्ते एक घर में घुस गए। चोर कमरे में रखा बक्सा अपने साथ उठा ले गए, जिसमें कपड़े, करीब 20 हजार रुपये की नकदी और जरूरी कागजात रखे थे। परिजनों की आहट पर शोर मचाने के बाद चोर गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग निकले। पीडि़त परिवार ने मंगलवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। भुलभुलियापुर गांव निवासी रामनरेश यादव पुत्र जागेश्वर सिंह ने बताया कि देर रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। रामनरेश घर के बाहर लेटे हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान चोर खेत की तरफ से घर की छत तक पहुंचे। बताया गया कि चोर अपने साथ लकड़ी की सीढ़ी लेकर आए थे। सीढ़ी लगाकर छत पर चढऩे के बाद वह जीने के रास्ते घर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.