कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: कन्नौज। सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक आसानी से पहुंचाने के लिए जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान शुरू किया गया है। 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में चार विकास खंडों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत कन्नौज, हसेरन, जलालाबाद और छिबरामऊ विकास खंडों में विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टालों पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। शिविरों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कैंप में योजनाओं की जानकारी, शिकायतों का हुआ पंजीकरण हस...