कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका सभागार में सेवा संकल्प सेवा सेतु अभियान के तहत बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए और लोगों की समस्याएं सुनी गईं। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे व अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन गंभीरता से लेते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, दिव्यांग, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के लिए लोगों ने आवेदन किए। इसके अलावा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड की समस्याओं और नगर विकास विभाग की एकमुश्त समाधान योजना से जुड़े मामलों के प्रार्थना पत्र भी लिए गए। ...