कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: कन्नौज। पंडित सुंदरलाल मेमोरियल परास्नातक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रथम सत्र में नवाचार संबंधित कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्किल इंडिया डिजिटल हब में 165 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। दूसरे सत्र में पेटिंग,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पेटिंग में छात्राओं ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक विभिन्न तरीके के चित्रों में रंग भरे। प्रतियोगिता में इल्बा बी प्रथम, हरिओम द्वितीय, तृषा कुशवाहा तृतीय रहीं। इस मौके पर प्राचार्य डा.अजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी नारायण सिंह, डा.रमेश सिंह, डा.संगीता पांडेय, पंकज राय, डा.पूजा त्रिपाठी, डा.प्रीती शर्मा, रामनारायण, अखिलेश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...