कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सेवा ज्योति कार्यक्रम के तहत बुधवार को पीएसएम कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। तिर्वा, छिबरामऊ और कन्नौज विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा कलश में दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता, समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सदर विधायक असीम अरुण, ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय और जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत ...