कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ। राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अकबरपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के सफाई कर्मचारी अजय पाल को भावभीनी विदाई दी गई। स्वच्छता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ.राजेश अग्निहोत्री, प्रबंधक अलका दिनेश दुबे, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक राघवेन्द्र मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ''सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन'...